|
सांसदजी- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का विकास करें |
|
|
सांसदज- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैज्ञानिको व इंजीनियरो से आपूर्ति तथा संरक्षण प्रौद्योगिकी पर आधारित ऊर्जा के
वैकल्पिक स्त्रोतो का विकास करने को कहा है।
भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होने दूसरी हरित क्रांति की जरूरत को पहली हरित क्रांति की तुलना मे अहम बताया। प्रधानमंत्री ने इसके तहत वन संरक्षण एवं प्रबंधन और जल संरक्षण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग को जरूरी बताया है।
उन्होने जल संसाधनो के प्रबंधन पर ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि मानवता के सामने यह सबसे गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि भारत को ऊर्जा आपूर्ति के वैकल्पिक स्रोतों का विकास करने की जरूरत है।
हमें जैव ईधन, सौर ऊर्जा, फोटो वोल्टेयिक तथा परमाणु ऊर्जा के अलावा अन्य स्रोतो का विकास करने की जरूरत है जिससे ऊर्जा आपूर्ति के पारंपरिक स्त्रोतो पर निर्भरता कम की जा सके।
स्रोत: वेबदुनिया
|