|
नब्ज टटोलने को देवभूमि मेï उतरे दिग्गज |
|
उत्तरांचल मेï भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अभी से अपने वरिष् नेताओï को मैदान मेï उतार दिया है। कार्यकर्ताओï को प्रेरित करने और एकजुटता
एकजुटता कायम करने के उद्देश्य से सुनियोजित रणनीति के तहत पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मेï इस तरह का प्रयोग करने जा रही है। इस रणनीति के तहत भाजपा के केïद्रीय महामंत्री संग न संजय जोशी व प्रदेश प्रभारी रविशंकर प्रसाद के साथ संघ के वरिष् नेता भी कार्यकर्ताओï से सीधा संपर्क बनाने के लिए उत्तरांचल पहुंच रहे हैï।
उत्तर प्रदेश मेï फिलहाल चुनाव कार्यक्रम की घोषणा न होने से भाजपा को खासी राहत मिल गई है। इससे पार्टी को अपना पूरा ध्यान उत्तरांचल मेï ही केïद्रित करने का मौका मिल गया है। वैसे भी उत्तरांचल समेत जिन चार राज्योï मेï विधानसभा चुनाव निकट भविष्य मेï होने जा रहे हैï उनमेï से केवल यही एक ऐसा राज्य है जहां भाजपा फिर से सत्ता तक पहुंचने के मुख्य मुकाबले मेï शामिल है। इस तथ्य से भाजपा आलाकमान भी भली-भांति वाकिफ है और इसी कारण वह यहां कोई कोर-कसर नहीï छोड़ना चाहती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संग न संजय जोशी पिछले दो दिनोï से गढ़वाल क्षेत्र के दौरे पर हैï। अगले हफ्ते प्रदेश प्रभारी व पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद उत्तरांचल पहुंच रहे हैï। इसके साथ ही संघ से जुड़े रहे वरिष् नेता रामलाल भी यहां पहुंच कर कार्यकर्ताओï की नब्ज टटोलेïगे। टिकट बटवारे से पहले ही इस तरह की कवायद का एक मकसद यह भी है कि एक सीट पर कई दावेदार दावा ोक रहे हैï। प्रत्याशी चयन के बाद सभी के संतुष्ट होने का सवाल ही नहीï लिहाजा इस तरह के असंतोष को अभी से पार्टी खत्म करना चाहती है। केïद्रीय नेता इसमेï अहम भूमिका निभा सकते हैï। इसके अलावा चुनाव के दौरान पार्टी की विधानसभा स्तर पर क्या रणनीति रहेगी, इस संबंध मेï भी वरिष् नेता स्थानीय नेताओï और कार्यकर्ताओï से विचार-विमर्श करेïगे।
source :- dainik jagran
|