|
राष्ट्रपति व पीएम की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा |
|
कुड्डालोर। देश की 94वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस यहां तीन से सात जनवरी तक आयोजित होगी। इस दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा
के दौरान यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
चिदंबरम स्थित अन्नामलई विश्वविद्यालय मे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पांच दिवसीय विज्ञान कांग्रेस का तीन जनवरी को उद्घाटन करेगे। कलाम पांच जनवरी को बाल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेगे।
अन्नामलाई विश्वविद्यालय मे निदेशक टी बालसुब्रमण्यम ने कहा कि सम्मेलन पृथ्वी गृह पर केद्रित होगा। सम्मेलन मे नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मन वैज्ञानिक हर्मुत मिशेल और इस्त्राइली वैज्ञानिक एरोन सिचेनोवर सहित कई दिग्गज वैज्ञानिक शामिल होगे।
समारोह मे केद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री कपिल सिब्बल, मुख्यमंत्री एम करुणानिधि, प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार सीएनआर राव, मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार आर चिदंबरम और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन भी शामिल होगे।
Sourec :- dainik Jagran
|