|
'इराक़ में क पुतली सरकार' |
|
|
सांसद-मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता नीलोत्पल बसु ने बीबीसी से
बातचीत में कहा कि जिस जल्दबाज़ी के साथ सद्दाम को फाँसी दी गई है, उससे साफ़ हो गया है कि इराक़ की क पुतली सरकार अमरीका और अमरीकी समर्थकों के सामने कितनी विवश है.
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नीलोत्पल बसु ने कहा, ''यह एक जघन्य न्यायिक हत्याकांड है. पहले से ही अशांत पश्चिम एशिया में इसकी काफ़ी मुखर प्रतिक्रिया होगी. हम अपने देश में लोकतांत्रिक और सभ्य लोगों से कह रहे हैं कि वे सड़कों पर आकर इसका विरोध करें.''
उन्होंने कहा कि हालाँकि सरकार ने सद्दाम को फाँसी की सज़ा का विरोध किया था लेकिन यह नाकाफ़ी है.हम चाहते हैं कि भारत अमरीका के साथ संबंधों पर नए सिरे से विचार करे
वामदलों ने राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन किए
sourec- bbc hindi
|