|
सद्दाम को फाँसी दुर्भाग्यपूर्ण: भारत |
|
|
सांसद- भारत के विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने सद्दाम हुसैन को फाँसी दिए जाने
फ़ैसले को निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. वामदलों और कुछ अन्य संग नों ने भी इस कदम की कड़ी आलोचना की है.
आनंद शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने इराक़ की सरकार से अनुरोध किया था कि सद्दाम हुसैन को जान से नहीं मारा जाना चाहिए.
बीबीसी के मोहनलाल शर्मा से बातचीत में विदेश राज्यमंत्री ने कहा, "हम आशा करते हैं कि इस घटना से इराक़ में शांति बहाली और सामान्य स्थितियाँ कायम करने की जो कोशिशें हो रही हैं, उन पर असर नहीं पड़ेगा."
उन्होंने कहा कि इराक़ी में शांति बहाली में लगी ताकतों की यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि वहाँ पर स्थितियाँ जल्द से जल्द सामान्य हो सकें.
आनंद शर्मा ने इस मुद्दे पर भारत सरकार का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि भारत एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक इराक़ के पक्ष में है.
|