मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

कैप्टन से बहस मे हारने पर राजनीति छोड़ E-mail

अपनी बात पर अड़े पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कहना है कि चुनाव जीतने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को हर हाल मे जेल जाना ही होगा।

बादल शुक्रवार को जालंधर कैट मे आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। करीब 45 मिनट के अपने संबोधन मे उन्होंने 25 मिनट तक कैप्टन की बुराईयों को उजागर किया तो बाकी समय मे जमकर लोक लुभावन घोषणाएं भी की। उन्होंने जालंधर कैट से जगवीर सिंह बराड़ को उम्मीदवार करार देते हुए अकाली दल के पहले उम्मीदवार का ऐलान भी कर दिया।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बरसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली सरकार कैप्टन के तमाम काले कारनामों का चिट् ा न सिर्फ खोलेगी बल्कि उन्हे जनता के समक्ष नंगा भी करेगी। लुधियाना का सिटी सेटर घोटाला, मेगा प्रोजेक्ट घोटाले, शराब घोटाले, गेहूं घोटाले के अलावा अन्य घोटालों का जिक्र करते उन्होंने कैप्टन को जमकर कोसा। बादल ने आरडीएक्स बरामद होने के मामले मे कहा कि मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच करवानी चाहिए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।
बादल ने कहा कि वह वह गरीब व विधवा पेशन को 400 रुपये प्रति माह करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर पंजाब मे बेरोजगार युवकों को नौकरी देने के साथ बेरोजगार युवकों को व्यापार बाबत हर संभव लोन इत्यादि सहायता मुहैया करवाने के लिए एक विभाग भी स्थापित किया जाएगा।
बादल ने कहा कि आगामी योजना मे ऐसे मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे जिसमे आबादी तथा क्षेत्रफल के हिसाब से दर्ज होगा कि क्षेत्र मे कितने स्कूल, अस्पताल होने चाहिए। बादल ने पंजाब मे गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता व्यक्त करते कहा कि जो दुर्दशा कैप्टन ने टीचरों की की है उससे जहां एक ओर शिक्षा का स्तर गिरा है तो दूसरी ओर शिक्षकों का मनोबल भी घटा है।
बादल ने इस चुनाव रैली मे कैट के लिए प्रथम अकाली टिकट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जगवीर सिंह बराड़ जालंधर छावनी से अकाली दल के उम्मीदवार होंगे। गौरतलब है कि यह रैली जगवीर सिंह बराड़ ने ही अपना शक्ति प्रदर्शन करने बाबत की थी जिसमे रिकार्ड तोड़ कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
इस मौके पर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने व्यंग्यात्मक अंदाज मे कैप्टन को आड़े हाथों लिया। सिद्धू ने कहा कि कैप्टन विकास यात्रा की दुहाई देकर रोड शो कर पंजाब के खजाने को खा रहा है। उन्होंने कैप्टन को चुनौती दी है कि वह कही भी विकास कार्य के नाम पर उनसे बहस कर ले। यदि वह हार जाते है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेगे।
इस अवसर पर गिद्दड़बाहा के विधायक मनप्रीत बादल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद बलवीर सिंह बादल के भाई गुरुदास सिंह बादल, होशियारपुर के विधायक कमल चौधरी, मनोरंजन कालिया, अजीत सिंह कोहाड़, कुलदीप सिंह वडाला, परमजीत सिंह रायपुर, कुलवंत मन्नण, गुरबख्श सिंह ढीढसा, बलवीर सिंह डीएसपी आदि उपस्थित थे।

 
< िपछला   अगला >