|
सांसदजी से रिशवत माँगेने की जुर्रत , वो भी ५ करोड् भाई जेल मे |
|
सांसदजी अमर सिंह और विवाद का चोली दामन का साँथ है अभी सांसदजी धुस कांड से उबर ही नही पाये कि नया झमेला खडा कर लिया मिडिया बाले भी क्या करे सांसदजी के पीछे ही पडे रहते है अब नये विवाद की कडी मे ?
सांसदजी ने दावा किया कि बसपा का एक कार्यकर्ता अजमत अली आज सुबह सिंह के निवास स्थान पर आया और इस मामले की जाँच कर रही संसदीय समिति के सामने अपना बयान बदलने के लिए 5 करोड़ रुपए की माँग करने लगा।
सिंह ने दावा किया कि अली आज सुबह करीबन साढे़ आठ बजे उनके निवास पर आया और कहा कि वह 22 जुलाई को संसद में वोट के बदले नोट मामले की जाँच कर रही संसदीय समिति के समक्ष समाजवादी पार्टी के अनुकूल बयान देकर उनकी पार्टी के नेताओं की साख बचा सकता है।
सांसजी के अनुसार अली को आज दोपहर बाद समिति के सामने बयान देना है और बसपा नेता ने 5 करोड़ रुपए की माँग की। पुलिस अली को पूछताछ के लिए अमरसिंह के निवास से पकड़कर ले गई है। |