|
सांसदजी अब डाँ होगी कहने का मतलव डाँ सोनियाजी जो बीमार काँग्रेस का इलाज करेगी |
|
सांसदजी एवं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी शुक्रवार को मद्रास विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि हासिल करते वक्त भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वह इस क्षण को सँजोए रखेंगी। आशा है कि अब कमजोर , बीमार सरकार क्या इलाज हो सके
| | सोनिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि |
| | | | | चेन्नई (भाषा), शनिवार, 6 सितंबर 2008( 00:40 IST ) | | | | | | |
| | | |
| संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी शुक्रवार को मद्रास विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि हासिल करते वक्त भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वह इस क्षण को सँजोए रखेंगी।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीतसिंह बरनाला ने खचाखच भरे सभागार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद अपने भाषण में सोनिया ने कहा कि आज की सुबह एक ऐसा अवसर है, जिसे मैं हमेशा सँजोए रखूँगी। पूरी विनम्रता से मैं कहना चाहूँगी कि जो सम्मान मुझे प्रदान किया गया है, उसकी मैं शायद ही हकदार हूँ।
सोनिया को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों के प्रति वचनबद्धता, जवाबदेही और नैतिकता की वकालत तथा लोकतांत्रिक संस्थावाद और राजनीतिक विकल्पों के बीच व्यावहारिक रुख को लेकर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को भी डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी।
सिंह ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करते हुए कहा कि यह काफी विशेष है क्योंकि इसे उन्होंने सोनिया और करुणानिधि की सम्मान्य संगति में हासिल किया है।
करूणानिधि को तमिल भाषा, साहित्य, संस्कृति और द्रविड़ आंदोलन तथा सामाजिक न्याय के लिए अथक प्रयास करने को लेकर डॉक्टरेट की उपाधि दी गई। |
|
| |