मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

च्रन्द्रमा हमारा हुआ

 

 

चुनाव की धक धक

  सर्वमान्य नेता

advani

  रामा

   कुरा

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदजी के बंद से सभी रास्ते जाम , E-mail

बंद का असर जितना दिख रहा उतना है नही कही ज्यादा है , आने बाले समय मे उधोगपति भी अपने रास्ते बंगाल के लिये जाम करलेगे , पहली बार २५ साल मे कोई बडे उधोगपति धराने ने हिम्मत बंगाल के लिये की है दुसरे तो अब सबक ले लेगे, ४०० ऐकड कोई मुद्दा नही है , मुद्दा है चुनाव का , जिस के लिये ममताजी और सब कर रहे है ,

जाम से परेशान

पश्चिम बंगाल के इन दो प्रमुख राजमार्गों के जाम होने जाने से राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप हो गई है. इससे लोगों को काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है.

गुरुवार को यह नाकेबंदी अपने पाँचवे दिन में प्रवेश कर गई.

इस बीच तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गुरुवार को पूरे राज्य में शाम चार से पाँच के बीच एक घंटे के सड़क जाम की अपील की है.

 टाटा की यह परियोजन अब पूरा होने के क़रीब है. अगर यह पूरी हो गई तो यह अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों को पश्चिम बंगाल आने के लिए प्रेरित करेगी
बुद्धदेव भट्टाचार्य, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल

 

पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना है कि नाकेंबेदी शांतिपूर्ण है. इससे सिंगूर स्थित टाटा की कार फैक्ट्री का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

उधर, कलकत्ता गुड्स ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन (सीजीटीए) का कहना है कि नाकेबंदी से उन्हें बहुत अधिक नुक़सान हो रहा है.

सीजीटीए के पदाधिकारी राजा रॉय ने कहा, 'हम सिंगूर में धरना देंगे क्योंकि हम इस घाटे को सहन नहीं कर सकते हैं.'

मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने विपक्ष की यह माँग ख़ारिज कर दी है कि टाटा की कार परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई चार सौ एकड़ ज़मीन वापस की जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजन अब पूरा होने के क़रीब है और अगर यह पूरी हो गई तो यह अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों को पश्चिम बंगाल आने के लिए प्रेरित करेगी.

उन्होंने कहा, "अगर चार सौ एकड़ ज़मीन वापस कर दी गई तो इससे पूरी परियोजना प्रभावित होगी. इससे टाटा समूह राज्य छोड़कर जा सकता है, जैसा कि उसने चेतावनी भी दी है. ये पश्चिम बंगाल के लिए एक त्रासदी होगी."

मुख्यमंत्री का कहना था," मैंने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को बातचीत का न्यौता भेजा है. वह यहाँ खुले दिमाग से आएँ. हमारे पास इस मामले के समाधान के कुछ विकल्प हैं. हम इस मामले का समाधान कर सकते हैं जो कि राज्य के हित में होगा."

समाधान के विकल्प

ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के इस अपील को ख़ारिज करते हुए कहा कि पहले उन किसानों की चार सौ एक ज़मीन वापस की जाए, जो ज़मीन नहीं देना चाहते हैं. उसके बाद ही कोई बातचीत होगी.

 पहले उन किसानों की चार सौ एक ज़मीन वापस की जाए, जो ज़मीन नहीं देना चाहते हैं. उसके बाद ही कोई बातचीत होगी
ममता बनर्जी, अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस

 

तृणमूल के नेतृत्व वाले विपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार ने टाटा की कार फैक्ट्री के लिए उपजाऊ ज़मीन जबरन अधिग्रहीत की है.

टाटा की कार फैक्ट्री के लिए ली गई क़रीब एक हज़ार एकड़ ज़मीन में से छह सौ एकड़ ज़मीन के मालिकों ने ज़मीन का मुआवज़ा स्वीकार कर लिया है, जबकि चार सौ एकड़ जमीन के मालिकों ने मुआवज़ा स्वीकार नहीं किया है.

टाटा समूह इस ज़मीन पर अपनी महत्वाकांक्षी कार ‘नैनो’ की फैक्ट्री लगाना चाहता है. यह दुनिया की सबसे सस्ती कार होगी. भारतीय रुपये में इसकी क़ीमत करीब एक लाख होगी.

राज्य सरकार इस समस्या के समाधान के लिए तीन विकल्पों पर काम कर रही है. इसके तहत जीन किसानों की ज़मीन ली गई है उन्हें मुआवज़ा बढ़ाकर दिया जाए, उन्हें सिंगूर के ही आसपास ज़मीन के बदले ज़मीन दी जाए या उन्हें ज़मीन के बदले पेंशन दी जाए.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमारे पास कई समाधान है, देखते हैं कि विपक्ष किसे स्वीकार करता है.'

 

bbc hindi

 
< िपछला   अगला >