|
सदन मे सरकार की मुस्कुराहट लौटी । कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के पक्ष में 275 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 256 वोट पड़े, जबकि 11 सांसदों ने मतदान नहीं किया। मनमोहन ने करात की छुट्टी कर दी ,
इससे पहले आज दोपहर में लोकसभा में मनमोहन सिंह सरकार के विश्वास मत पर चर्चा के दौरान आज उस समय सनसनी फैल गई जब मुरैना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अशोक अर्गल ने अध्यक्ष के आसन के सामने नोटों से भरे बैग खोलने शुरु कर दिए।
अर्गल ने आरोप लगाया कि उन पर धन का प्रलोभन देकर विश्वास मत का समर्थन करने का दबाव डाला जा रहा है। भाजपा के अन्य सदस्य भी नोट निकाल निकाल कर दिखाने लगे। भाजपा के ही महावीर भगोरा और फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी नोटों के बंडल भरे बैग आसन के सामने रखे। |