|
हाँ, ख़तरा है. लेकिन यदि ये लोगों के हित में है |
|
गाँधी परिवार कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रभावशाली युवा सांसदजी, महासचिव राहुल गांधी ने परमाणु मुद्दे पर विश्वास मत के बारे में कहा है कि 'सरकार को ख़तरा है लेकिन प्रधानमंत्री नेतृत्व दिखा रहे हैं और देशहित के लिए सरकार गिरती है तो गिर जाए.'
उत्तर प्रदेश में अमेठी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल भाजपा और अनेक अन्य दलों में युवाओं से उनकी बात हुई है और वे सब भारत-अमरीका परमाणु समझौते के पक्ष में हैं. इस संदर्भ में उन्होंने ये भी कहा कि इन दलों के युवा नेताओं को ये समझ में नहीं आ रहा कि उनकी पार्टियों का नेतृत्व परमाणु क़रार के ख़िलाफ़ क्यों है. उनका कहना था कि कई पार्टियाँ ये क़दम केवल राजनीतिक मक़सदों के कारण उठा रही हैं जबकि पार्टियों के भीतर सोच कुछ और है. |