|
राज्यसभा सांसदजी अमर सिहं -कुछ सांसदों की बगावत की संभावना के बीच केन्द्र में संप्रग सरकार को बचाने में लगी समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को दावा किया कि पार्टी के एक-दो सांसद को छोड़कर बाकी सभी संप्रग सरकार का समर्थन करेंगे।
पार्टी महासचिव अमरसिंह ने कहा कि पार्टी के 39 सांसदों में से एक-दो को छोड़कर सब साथ रहेंगे। बागी सांसद राज बब्बर और बेनीप्रसाद वर्मा ने भी सरकार को समर्थन दे दिया है। जहाँ तक मुनव्वर हसन की बात है, वे तो पहले ही चले गए थे। इनके अलावा एक निर्दलीय सांसद बालेश्वर यादव का भी समर्थन सपा को प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार को समर्थन देने वाले उनकी पार्टी सांसदों की संख्या 37 से नीचे नहीं जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के सांसदों को डराया-धमकाया जा रहा है, लेकिन इससे कुछ बिगड़ेगा नहीं।
वामदलों के समर्थन वापसी के बाद लोकसभा अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों के बीच सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि सोमनाथ चटर्जी लोकसभा अध्यक्ष पद पर बने रहें, उन्हें इस पद से हटने की कोई जरूरत नहीं है। वे अच्छा काम कर रहे हैं। हम तो सदन के अंदर भी उनसे अनुरोध करेंगे कि वे अपने पद पर बने रहें। |