मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
'युवराज कहा जाना अपमानजनक' E-mail
कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी ने उन्हें युवराज की संज्ञा देने वालों की ओलचना करते हुए कहा कि ये शब्द उन्हें अपमानजनक लगता है.

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों से बातचीत हुए राहलु गांधी ने कहा, "युवराज कहे जाना मुझे अपमानजनक लगता है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है और आज की तारीख़ में इस शब्द का कोई मतलब नहीं है."

कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्य एएम सुदर्शन ने राहुल गांधी को लोगों का युवराज की संज्ञा दी थी. उस बयान को लेकर 21 अप्रैल को राज्य सभा में भी हंगामा हुआ था.

भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को लोकतंत्र पर धब्बा कहा था.

 

 युवराज कहे जाना मुझे अपमानजनक लगता है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है और आज की तारीख़ में इस शब्द का कोई मतलब नहीं है
 
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि कुछ लोग उन्हें देश के भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वे वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का समर्थन करते हैं और वे पूरी तरह से प्रधानमंत्री पद के लिए सक्षम हैं.

कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का समर्थन किया था. इसके बाद विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने भी इसका समर्थन कर दिया था.

लेकिन राहुल गांधी को अगले चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने संबंधी सुझावों को कांग्रेस ने 'राजनीतिक अटकलबाजी' करार दिया था. कांग्रेस का कहना था कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने अच्छा काम किया है और फ़िलहाल यह पद खाली नहीं है.

राहुल गांधी इन दिनों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चार दिनों के दौरे पर हैं. वे आदिवासी इलाक़ों का दौरा कर रहे हैं.

 

BBC News  

 
अगला >