मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

दुनिया के लिए मिसाल है पंचायती राज' E-mail
manmohan singh प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि पंचायतों में महिलाओं की भूमिका पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है.

डॉक्टर मनमोहन सिंह नई दिल्ली में आयोजित जिला परिषद के अध्यक्षों और पंचायत प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को अंतिम दिन गुरुवार को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका देना है.

सरकार का उद्देश्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार सालों से केंद्र सरकार का ध्यान ग्रामीण विकास पर लगा हुआ है, जिससे गांव और शहर के अंतर का पाटा जा सके.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश से गरीबी और अशिक्षा को मिटाने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं.

पंचायत प्रतिनिधियों के इस सम्मेलन को अंतिम दिन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मजबूत पंचायती राज संस्थाओं के रहते हुए भारतीय लोकतंत्र को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता है.

 

 मजबूत पंचायती राज संस्थाओं के रहते हुए भारतीय लोकतंत्र को कोई भी कमज़ोर नहीं कर सकता है
 
सोनिया गांधी, अध्यक्ष, यूपीए

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में देशभर की पंचायती राज संस्थाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

महिलाओं की आवाज़

पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इसने महिलाओं और कमज़ोर वर्गों को आवाज़ दी है और उन्हें शासन प्रक्रिया में भागीदार बनाया है.

उन्होंने कहा कि यह महिलाओं को राजनैतिक अधिकार देने का एक महत्वपूर्ण औंजार है.

सोनिया गांधी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने का उद्देश्य आर्थिक लाभ को गांवों के सभी वर्गों तक पहुंचाना है.

 

Soure BBC- Hindi 

 
< िपछला   अगला >