मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

राष्ट्रपति अब लखपति E-mail
सरकार ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपालों के वेतनों में सौ प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फ़ैसला किया है. कैबिनेट ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को अनुमति दे दी है.

इस प्रस्ताव के पारित किए जाने के बाद अब राष्ट्रपति का मासिक वेतन एक लाख रुपए हो जाएगा.

संसदीय कार्यमंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला किया गया.

इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद अब उपराष्ट्रपति की तनख्वाह प्रतिमाह 85 हज़ार हो जाएगी जो पहले 40 हज़ार थी.

इसके साथ ही राज्यपालों की मासिक आय 36 हज़ार से बढ़कर 75 हज़ार हो जाएगी.

वेतनों में ये बढ़ोतरी पिछले साल एक जनवरी से मानी जाएगी.

यह बढ़ोतरी इसलिए भी ज़रुरी हो गई थी क्योंकि सासंदों को अब 68 हज़ार रुपए मिलते हैं जबकि उपराष्ट्रपति का वेतन इससे कम था.

इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपतियों को दिया जाने वाला भत्ता भी दोगुना कर दिया गया है. इनता ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति औऱ पूर्व उपराष्ट्रपति के बच्चों के लिए सुविधाएं और बढ़ाई गई हैं.

दासमुंशी का कहना था कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों के वेतन बढ़ाने का फ़ैसला पिछले साल ही लिया गया था लेकिन उसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों ही रिटायर हो गए, इसलिए फ़ैसला टाल दिया गया.

 
< िपछला   अगला >