मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना E-mail
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. इसमें कुछ युवा चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है.

संभावना जताई जा रही है कि नए मंत्री मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से हो सकते हैं.

जिन नामों की चर्चा है वे हैं- ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद और वी हनुमंत राव.

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल नए मंत्रियों को रविवार शाम ही पद और गोपनीयता की शपथ दिला सकती हैं.

पिछले कई महीनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है.

अभी प्रियरंजन दासमुंशी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ संसदीय कार्य मंत्रालय की ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. संभावना है कि फेरबदल के बाद उनसे कोई एक मंत्रालय ले लिया जाएगा.

दो केंद्रीय मंत्रियों सुरेश पचौरी और एमवी राजशेखरन की राज्यसभा सदस्यता की अवधि ख़त्म हो रही है लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि वो मंत्रिमंडल में बने रहेंगे या नहीं.

शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाक़ात की थी जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तेज़ हो गई.

 
News Srouse : bbc  
 
< िपछला   अगला >