मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

प्रधानमंत्री की 'भीष्म पितामह' से अपील E-mail

 

अमरीका के साथ परमाणु समझौते पर वामपंथी दलों के कड़े विरोध के बाद अब कांग्रेस इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी से सहयोग चाहती है.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 'राजनीति का भीष्म पितामह' बताते हुए अपील की कि वो इसके समर्थन में आगे आएं.

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्तात पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने परमाणु करार के विरोध को 'संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ' बताते हुए 'राजनीति के भीष्म पितामह' अटलबिहारी वाजपेयी से इस समझौते के बारे में अंतरआत्मा की आवाज़ सुनने की गुहार लगाई.

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के भीष्म पितामह हैं और मैं उनसे अपील करता हूँ कि वो इसके समर्थन में आगे आएं
 
मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह ने अमरीका के पूर्व विदेश उपमंत्री स्ट्रोब टालबोट के एक इंटरव्यू के हवाले से कहा कि भाजपा नेता और पूर्व विदेशमंत्री जसवंत सिंह तो अमरीका के साथ मौजूदा समझौते से बहुत कमतर समझौता करने को तैयार थे.

वामपंथी दलों के सदस्यों ने तो इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की लेकिन इससे भाजपा सदस्य उखड़ गए.

प्रधानमंत्री ने लोक सभा और राज्यसभा में जवाब देते हुए कहा कि परमाणु समझौते पर आम सहमति बनाने की प्रक्रिया जारी है.

आडवाणी पर निशाना

लोक सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी पर कई बार निशाना साधा.

 

 न खंजर उठेगा न तलवार चलेगी, ये बाजू मेरे आजमाए हुए हैं
 
मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री का कहना था कि किसानों की परेशानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासन की विरासत है. पिछली सरकार में किसानों को सही दाम नहीं दिया गया.

चरमपंथ से निपटने के लिए पोटा जैसे क़ानून की मांग को ठुकराते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि यदि ऐसे क़ानून से ही दहशतगर्दी रोकी जा सकती तो एनडीए के कार्यकाल के दौरान कोई घटना नहीं होती.

उनका कहना था कि सरकार दृढ़ है और उसी दृढ़ता से चरमपंथ का सामना किया जाएगा.

मनमोहन सिंह का कहना था कि विपक्षी नेता कहते रहे हैं कि सरकार अब गई तब गई, लेकिन देश के सौभाग्य से हमारी सरकार अब भी कायम है.

उन्होंने विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी की ओर इशारा कर कहा,'' न खंजर उठेगा न तलवार चलेगी, ये बाजू मेरे आजमाए हुए हैं.''

विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री के बयान से असहमति जताई और विरोध स्वरूप पूरी भाजपा ने लोक सभा से बहिर्गमन किया.

 

soure : bbc  

 
< िपछला   अगला >