|
चुनाव आयोग का डंडा सब = पर भारी |
|
सांसदजी सोनियाजी हो या गुजरात के एक मात्र बिकाउ शख्स मोदी , सब चुनाब आयोग के डंडे स खौफ खाये है , चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्हें मंगलवार तक जवाब देने को कहा है जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध शिकायत पर फैसला फिलहाल टाल दिया है।
चुनाव आयोग की आज यहां हुयी बै� क में गुजरात में चुनाव प्रचार में आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायतों पर विचार किया गया तथा श्रीमती गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के विरद्ध नोटिस जारी करने का फैसला किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान श्री मोदी को “मौत का सौदागर” बताया था। भाजपा ने इसके विरद्ध आयोग में शिकायत दायर करते हुये मांग की थी कि श्री मोदी के खिलाफ कोई निर्णय करने से पहले आयोग को श्रीमती गांधी की इस टिप्पणी को भी संज्ञान में लेना चाहिये। इसके पहले एक चुनावी रैली में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोहराबुद्दीन शेख को एनकाउंटर में मारे जाने को सही � हराया था।
आयोग ने सोहारबुद्दीन मामले में श्री मोदी के बयान पर भी बै� क में विचार किया लेकिन इस मामले में फैसला टाल दिया है। आयोग का मानना है कि इस मामले पर अभी और विचार की जरूरत है।
आयोग के सूत्रों के अनुसार बै� क में यह राय बनी कि श्री मोदी के मामले की बारीकी से जांच करने की जरूरत है, इसलिये इस मामले पर आज कोई फैसला नहीं लिया जा सका। आयोग के अधिकारियों को श्री मोदी द्वारा भेजे गये जवाब पर गहनता से विचार करने के लिये कहा गया है।
आयोग ने सोहराबुद्दीन मु� भेड संबंधी बयान पर श्री मोदी को छह दिसंबर को नोटिस जारी कर कल तक जवाब देने को कहा था। श्री मोदी ने कल दिये अपने जवाब में कहा कि उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया है बल्कि श्रीमती गांधी द्वारा उन्हें “मौत का सौदागर” बताये जाने का मात्र “राजनीतिक जवाब” दिया है। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात प्रदेश भाजपा ने श्रीमती गांधी और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के “हिन्दू आतंकवाद” संबंधी बयान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है, लेकिन आयोग ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
भाजपा ने आयोग पर दोहरे मापदंड अपनाने तक का आरोप लगाया था। उसके बढते दबाव को देखते हुये आयोग ने संबद्ध जिलाधिकारी से श्रीमती गांधी के भाषण के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी तथा उस पर आज विचार करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया।
श्रीमती गांधी के “मौत के सौदागर” बयान के संबंध में कांग्रेस की ओर से परस्पर विरोधी बयान देखने में आये हैं। पार्टी के वरिष्� नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने परसों कहा था कि श्रीमती गांधी ने इन शब्दों का इस्तेमाल श्री मोदी के लिये नहीं किया था, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कल स्पष्ट किया कि श्रीमती गांधी ने श्री मोदी को ही मौत का सौदागर कहा था तथा उन्हें यह उपमा देना पूरी तरह उपयुक्त है।
|