सांसदजी के ज्ञान बाँटने से परेशान बिहार के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल मंत्री लालूप्रसाद और केंद्रीय इस्पात तथा उर्वरक मंत्री रामविलास पासवान की आलोचना करते हुए कहा कि वे लोग हमारी सरकार के बारे में सुझाव नहीं दें बल्कि अपने काम पर ज्यादा ध्यान देकर लगे रहें।
सांसदजी को नीतीश ने आज अपने चर्चित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं अपना काम बेहतर ढंग से जानता हूँ और मैं पूरे न्याय के साथ राज्य के विकास के लिए काम करना जारी रखूँगा क्योंकि मुझे लोगों ने सरकार चलाने के लिए जनादेश दिया है।
रेल मंत्री लालू प्रसाद द्वारा यह आरोप लगाए जाने पर कि रेल परियोजनाओं के लिए बिहार सरकार जमीन मुहैया नहीं करा रही है नीतीश ने कहा कि मैंने बिहार के विकास के लिए एजेंडा तय कर दिया है। यह बड़ा रोचक है कि जो लोग राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किए वही लोग अब राज्य के विकास की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रेलवे परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहित करने की बात को बार-बार उ ाए जाने के बजाय लालू को उन परियोजनाओं पर काम शुरू करना चाहिए जिसके लिए उनहें पहले से ही जमीन मिल गई है।
नीतीश ने आरोप लगाया कि सरकार को शुरू-शुरू में जमीन अधिग्रहित करने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि लालू की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिग्रहण के खिलाफ धरना दिया और लोगों को जमीन नहीं देने के लिए उकसाया। |