|
सांसदजी से चोरी का खतरा हे ना मजे की बात? |
|
दुनिया के कोई भी देश की संसद हो ,जब दुबारा लोकतांत्रीक तरीके से चुनी जाती है तो हारे हुये सांसदजी क्या गुल ना खिला दे भगवान ही मालिक है , ऑस्ट्रेलियाई संसद के अधिकारियों ने वहाँ की क़ीमती कलाकृतियों को इसलिए हटा दिया ताकि हाल में हुए चुनाव में हार चुके सांसद उन्हें ले न जाएँ. News- bbc/hindi
ऑस्ट्रेलियाई संसद के एक अधिकारी का कहना है कि बहुत सी महत्वपूर्ण कलाकृतियाँ सांसदों को उनके दफ़्तर सजाने के लिए दी गई थीं. लेकिन विदा हो रहे सांसदों से कहा गया है कि वे सिर्फ़ वही सामान लेकर जा सकते हैं जिन्हें वे अपने साथ लाए थे. पिछले सप्ताह हुए चुनाव में लेबर पार्टी ने सत्तारूढ़ मध्य दक्षिणपंथी ग बंधन को हरा दिया है जिससे क़रीब पाँच सौ लोगों की नौकरी चली गई है. सफ़ाई शुरू कैनबरा की संसद में इस सप्ताह गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं क्योंकि नौकरी गँवा चुके लोगों ने संसद भवन के दफ़्तरों को छोड़ना शुरू कर दिया है. संसदीय सेवा विभाग की सचिव हिलेरी पेनफ़ोल्ड कहती हैं, "इनमें से बहुत से दफ़्तरों को राष्ट्रीय संग्रह की कलाकृतियों से सजाया गया है." उन्होंने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि हो सकता है कि सांसद अपने दफ़्तरों की सफ़ाई करवाते वक्त अनजाने में इन कलाकृतियों को हटवा दें. उन्होंने कहा कि हमें भी यह सुनिश्चित करना है कि इससे पहले कि इनमें से कुछ गायब हो जाए, हम संसद भवन के सभी दफ़्तरों में लगी अपनी सारी कलाकृतियाँ निकलवा लें. ऑस्ट्रेलियाई संसद के कला संग्रह में करीब पाँच हज़ार कलाकृतियाँ हैं. |