मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदजी ने वाम को बंगाली मे ही लाल कर दिया E-mail
S S Ahluwalia भाजपा, राज्यसभा के सांसदजी एस.एस आहलूवालिया वाम को बंगाली मे ही धो डाला , सभी वामपंथी पुरे भाषण के दौरान बंगले छाँकते नजर आये , और तो और आहलूवालिया जी वंदा को भी टैगोर की कविता से नहला दिया

सांसदजी ने वामपंथियों का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले पश्चिम बंगाल में सेंध लगाने के लिए भाजपा के एस एस आहलूवालिया ने बृहस्पतिवार को बांग्ला भाषा को ही औजार बनाया। नंदीग्राम मामले पर चल रही बहस में जब उन्होंने बांग्ला में कामरेडों को धोना शुरू किया तो फिर उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा था।

आहलूवालिया ने नंदीग्राम की चीन के थ्येन मन चौक व जलियांवाला बाग से तुलना कर वामपंथियों को लाल कर दिया। लेकिन जिस तरह बांग्ला में बोलते हुए वह कामरेडों पर कुछ फुलझड़ियां छोड़ देते थे, उससे बंगाली कामरेड भौंचक नजर आए। अगर कामरेडों को पश्चिम बंगाल में लोगों के संघर्ष पर उतर आने का संदेश देना था तो उन्होंने माकपा की वृंदा करात का नाम लेकर रविंद्रनाथ टैगोर की कविता की पंक्तियां सुना दीं।

उन्होंने अपने भाषण में भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति में भी माकपा सदस्यों के शामिल होने, एक सलीम डकैत को 18 करोड़ रुपये की सुपारी दे नंदीग्राम में विरोधियों को दबाने के लिए 300 गुंडों को किराए पर लेने जैसे आरोपों से सनसनी फैला दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई को सलीम डकैत से पूछताछ कर सच्चाई जाननी चाहिए। अंत में जब उन्होंने नंदीग्राम में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग कर बात समाप्त की, तब कहीं जाकर कामरेड कुछ सहज नजर आए।

 
< िपछला   अगला >