|
सांसदजी ने वाम को बंगाली मे ही लाल कर दिया |
|
भाजपा, राज्यसभा के सांसदजी एस.एस आहलूवालिया वाम को बंगाली मे ही धो डाला , सभी वामपंथी पुरे भाषण के दौरान बंगले छाँकते नजर आये , और तो और आहलूवालिया जी वंदा को भी टैगोर की कविता से नहला दिया
सांसदजी ने वामपंथियों का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले पश्चिम बंगाल में सेंध लगाने के लिए भाजपा के एस एस आहलूवालिया ने बृहस्पतिवार को बांग्ला भाषा को ही औजार बनाया। नंदीग्राम मामले पर चल रही बहस में जब उन्होंने बांग्ला में कामरेडों को धोना शुरू किया तो फिर उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा था। आहलूवालिया ने नंदीग्राम की चीन के थ्येन मन चौक व जलियांवाला बाग से तुलना कर वामपंथियों को लाल कर दिया। लेकिन जिस तरह बांग्ला में बोलते हुए वह कामरेडों पर कुछ फुलझड़ियां छोड़ देते थे, उससे बंगाली कामरेड भौंचक नजर आए। अगर कामरेडों को पश्चिम बंगाल में लोगों के संघर्ष पर उतर आने का संदेश देना था तो उन्होंने माकपा की वृंदा करात का नाम लेकर रविंद्रनाथ टैगोर की कविता की पंक्तियां सुना दीं। उन्होंने अपने भाषण में भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति में भी माकपा सदस्यों के शामिल होने, एक सलीम डकैत को 18 करोड़ रुपये की सुपारी दे नंदीग्राम में विरोधियों को दबाने के लिए 300 गुंडों को किराए पर लेने जैसे आरोपों से सनसनी फैला दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई को सलीम डकैत से पूछताछ कर सच्चाई जाननी चाहिए। अंत में जब उन्होंने नंदीग्राम में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग कर बात समाप्त की, तब कहीं जाकर कामरेड कुछ सहज नजर आए। |