|
सांसदजी की रजामंदी से दोनो संसद आज सुचारु रुप से चल रही है |
|
सभी सांसदजी की सहमति से आज सुबय से दोनो संसदो का संचालन सुचारु रुप से हो रहा है , जिसमे सभी पार्टीओं के सांसद भाग ले रहे है . भाजपा,काग्रेस , सपा, वाम . के सांसदजी ने बहस मे भाग लिया , जिसका सीधा प्रसारन सभी समाचार चेनल समय समय पर कर रहे है , संवाददाताओ का कहना है की दो दिन के भारी हंगामे के बाद आज संसद मे कामकाज हो रहा है ,
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में हिंसा को लेकर तूफान का सामना कर रही संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज सुबह सुचारु रूप से शुरू हुई। लोकसभा में अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने आसन ग्रहण करने के साथ ही सदन में समान्य स्थिति की बहाली में सहयोग के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया। सदन में पिछले दो दिनों से नंदीग्राम पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे की वजह से कार्यवाही नहीं चल पा रही थी। संसदीय कार्य मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने कहा था कि नियम 193 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाएगी जिस पर माकपा और भाजपा सहमत हो गई थी। सदन में बुधवार की कार्यवाही जब शुरू हुई उस समय करीब सौ सदस्य मौजूद थे। हालांकि इससे पहले दो दिन जब कार्यवाही में बाधा पड़ रही थी तब सदस्यों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। सरकार की ओर से सदन में सुबह करीब दस मंत्री मौजूद थे जिनमें सबसे वरिष् मंत्रियों में एआर अंतुले, संतोष मोहन देव और टीआर बालू शामिल थे। कार्यवाही शुरू होने के वक्त विपक्षी भाजपा की ओर से सदन में वरिष् नेताओं में हरिन पा क, जदयू के जार्ज फर्नाडीस, सपा के रामगोपाल यादव उपस्थित थे जबकि वाम दलों की ओर से माकपा के नेता वासुदेव आचार्य और भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्त मौजूद थे। राज्यसभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष की अधिकांश सीटें भरी हुई थीं और प्रश्नकाल बिना किसी बाधा के शुरू हुआ हालांकि कुछ हंगामे के कारण कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित हुई लेकिन उसके बाद सदन की बै क सुचारु रूप से चली। प्रश्नकाल के दौरान सदन में सरकार के कई मंत्री मौजूद थे जिनमें वित्तमंत्री पी चिदंबरम, गृहमंत्री शिवराज पाटिल, संसदीय कार्यमंत्री प्रियरंजन दासमुंशी प्रमुख रूप से शामिल थे। |