|
सांसदजी अल्लाह की कसम खा के शपथ ले सकते है |
|
मुस्लिम सांसदजी , अब अपने खुदा के नाम से देश भक्ति जन सेवा की शपथ खा सकते है चलो इस बहाने हो सकता है निर्वाचित जनप्रतिनिधियों कुछ अच्छा कर गुजर जाये , अब तो खुदा का सहारा ही बचा है जो देश , जनता को सही राह दिखा सकते है , खुदा ही जाने ?
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन और न्यायमूर्ति आरवी रवीन्द्रन की एक पी ने केरल के 13 विधायकों द्वारा अल्लाह के नाम पर शपथ लिए जाने की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी थी कि संविधान अल्लाह के नाम पर शपथ लेने की इजाजत नहीं देता क्योंकि उसमें सिर्फ 'गॉड' शब्द का प्रयोग किया गया है। इसलिए सिर्फ 'गॉड' के नाम पर ही शपथ ली जा सकती है।
अदालत ने याचिकाकर्ता मधु पेरुमला से जानना चाहा कि उन लोगों का क्या होगा, जो निरक्षर हैं और इंग्लिश नहीं जानते तथा किसी सांसद या विधायक द्वारा अल्लाह के नाम पर शपथ लेने में गलत ही क्या है।
केरल उच्च न्यायालय याचिकाकर्ता की इस बारे में दाखिल याचिका को पहले ही खारिज कर चुका है1 उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की गई थी। |