|
लालु रेल चली विकास की राह ः नये निमार्ण और रोजगार की ओर |
|
|
सांसदजी, लालुजी है कमाल की चीज कोई नेता उनकी के जैसा हो ही नही सकता , जनता की नब्ज लालु के हाथ मे रहती है , रेल्वे को ही लो रोजगार और निमार्ण की बरसात कर दी , नये निमार्ण नये रोजगार नये स्टेशन , नये लोग , सब नया ही नया है ।
सांसदजी ने भारतीय रेलवे को सोने की चिड़िया बताते हुए दावा किया है कि वे अकेले रेलवे के दम पर देश को चमका देंगे। उन्होंने बताया कि देश में 7500 नए रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर कृषि आउटलेट खोलने की तैयारी कर ली गई है जहां किसानों से सीधे कृषि उत्पाद उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा। लालू यादव रविवार को फर्रूखाबाद से कासगंज तक 108 किमी छोटी लाइन के बड़ी लाइन में परिवर्तन का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर स्पेशल उद्घाटन रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वे दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय रेल को पहले नंबर पर लाना चाहते हैं जिसके प्रयास में वे जुटे हुए हैं। यादव ने बताया कि पूरे देश में 7500 नए रेलवे स्टेशन बन रहे हैं और रेलवे क्रासिंगों पर बड़े पैमाने पर ओवरब्रिज बनाने की योजना है ताकि जाम की समस्या खत्म हो सके। उन्होंने बताया कि रेल विभाग रेलवे स्टेशनों पर कृषि आउटलेट खोलने जा रहा हैे जहां किसानों से सीधे कृषि उत्पाद उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा औेर उसे केंटेनर सर्विस के रूप में लोगों तक पहुंचाया जाएगा। लालू यादव ने बताया कि नौ हजार करोड़ की 44 परियोजनाएं इस समय उत्तर में चल रही हैं और रायबरेली में कोच फैक्टरी लगाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराते ही वहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। |