|
सांसदजी की टीम नंदीग्राम जायेगी भाजपा |
|
माकपा शासित राज्य अब विवादो के घेरे मे आने लगा है , सांसदजी तो ये ही मानते है, बात भी ीक लगती है , ऐसी क्या कु्जी है जिससे वाम को पश्चिम बंगाल पर राज्य करने की वसीहत कर दी है ,भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कई सवाल उ ाये है ? कही न कही तो कुछ गडबड है जिसको बहार आने नही दिया जा रहा है ।
नंदीग्राम प्रकरण पर कांग्रेस नीत केंद्र सरकार की चुप्पी की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्य विपक्षी भाजपा ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त क्षेत्र की स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय दल भेजने का निर्णय लिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी की रिपोर्ट और नंदीग्राम में लगातार हो रही हिंसा के बावजूद केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की सुरक्षा कर रही है। पार्टी इस मुद्दे को संसद के आसन्न शीतकालीन सत्र में जोर-शोर से उ ाएगी। भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा कि माकपा केंद्र संरक्षित हत्यारी है। नंदीग्राम की हिंसा ने कम्युनिस्ट पार्टी के असली चेहरे को उजागर कर दिया है। मामले में केंद्र की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नकवी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाला सत्तारूढ़ ग बंधन केवल सरकार को बचाने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है। राज्यपाल की रिपोर्ट के बावजूद सरकार वहां कुछ नहीं कर रही है। भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह नंदीग्राम की जमीनी हकीकत और स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी का एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल वहां भेजेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शिष्टमंडल की रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को पार्टी जोर शोर से उ ाएगी। नकवी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में हो रही हिंसा से कम्युनिस्टों का असली चेहरा सामने आ गया है। पार्टी प्रदेश की सत्ता पर लगभग 30 सालों से काबिज है। |