भाजपा सांसदजी ने कर्नाटक में भाजपा के नेतृत्व में तुरंत सरकार ग ित करने का रास्ता प्रशस्त करने की मांग पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे मिलने आए पार्टी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से कहा कि केंद्र संविधान की भावना के अनुरूप चलेगा, लेकिन उन्होंने राज्य से राष्ट्रपति शासन समाप्त करने की कोई समय सीमा तय करने से साफ इनकार कर दिया।
सांसदजी , सुषमा स्वराज ने कहा कि अगर कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ाकुर पार्टी के नेता बी एस येदुरप्पा को बुधवार शाम तक सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं देते हैं तो भाजपा-जद विधायकों की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के समक्ष परेड कराई जाएगी। भाजपा के वरिष् नेता लालकृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री से भेंट कर कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ाकुर की शिकायत करते हुए कहा कि वह भाजपा-जद सरकार ग ित करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन समाप्त करने की सिफारिश करने में बेवजह विलंब कर रहे हैं। सिंह से मिलने के बाद भाजपा के वरिष् नेता एम वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया है कि राज्यपाल को समय दिया जाना चाहिए। लेकिन हमने उनसे कहा कि बी एस येदुरप्पा के नेतृत्व में सरकार ग ित करने का राज्यपाल के सम्मुख दावा पेश किए हुए चार दिन पहले ही बीत चुके हैं और उसमें और विलंब उचित नहीं है। भाजपा नेताओं ने पूर्व में बिहार विधानसभा भंग किए जाने के बारे में सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का सिंह से उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि राजनीतिक दलों के रुख बदलने को विधानसभा भंग किए जाने का आधार नहीं बनाया जा सकता है। कांग्रेस द्वारा कर्नाटक विधानसभा भंग किए जाने की मांग के संदर्भ में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री को शीर्ष अदालत के इस निर्देश की याद दिलाई। इस महीने की सात तारीख तक राज्य में जद और भाजपा की साझा सरकार चल रही थी। मुख्यमंत्री जद एस नेता कुमारस्वामी थे। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के अनुरूप जद को तीन अक्टूबर को सत्ता भाजपा को हस्तानांतरित करनी थी, जिससे उसने इनकार कर दिया। इससे भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। इस बीच पिछले शनिवार को घटनाक्रम में नया मोड़ आया और कांग्रेस ने जद नेता एम पी प्रकाश से मिलकर सरकार ग न के प्रयास शुरू कर दिए। पार्टी टूटने से आशंकित जद ने भाजपा को सरकार बनाने की पेशकश कर दी। प्रधानमंत्री से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस संदर्भ में झारखंड का उल्लेख किया जहां भाजपा सरकार गिरने के बाद कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी गई। भाजपा अध्यक्ष ने सिंह से यह सुनिश्चित करने को कहा कि झारखंड जैसी बात कर्नाटक में नहीं दोहराई जाए। सिंह से 30 मिनट की मुलाकात में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन भी पेश किया जिसमें कहा गया है कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में भाजपा जद एस को 129 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, इसलिए सरकार ग न में अब किसी तरह का विलंब नहीं किया जाना चाहिए। ज्ञापन में सरकार ग न का रास्ता साफ करने के लिए कर्नाटक में लगे राष्ट्रपति शासन को तुरंत समाप्त करने की मांग की गई। उधर, बुधवार को बेंगलूर में भाजपा की एक जनसभा में सुषमा स्वराज ने पुरजोर अपील करते हुए उन्होंने राज्यपाल रामेश्वर ाकुर से भाजपा जद ग बंधन उम्मीदवार बी एस येदुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए आमंत्रित करें और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए सात से दस दिन का समय दें। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा को इसलिए निलंबित अवस्था में रखा गया ताकि कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सके हालांकि यह मंशा सफल नहीं हो सकी। उन्होंने जद के साथ भाजपा के दोबारा हाथ मिलाने को उचित हराते हुए कहा कि राजनीति में कोई भी स्थायी दोस्त या स्थायी दुश्मन नहीं होता। सुषमा ने पूछा कि क्या कांग्रेस ने राजीव गांधी की हत्या में कथित तौर पर भूमिका निभाने वाले द्रमुक से हाथ नहीं मिलाया। |