तहलका हमेशा तहलका मचाते रहता पर चुनाव के समय इस खुलासे के बाद सांसदजी लालुजी ने भाजपा के नेताऔ को जेल मे डालने की माँग कर डाली सांसदजी पर वहाँ नरसंहार के लिए कुचक्र रचने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से उनकी गिरफ्तारी की माँग की है।
लालू ने कहा कि गोधरा ट्रेन नरसंहार की घटना के बाद गुजरात में भड़के दंगे में मोदी की गहरी संलिप्तता को तहलका के ताजा स्टिंग ऑपरेशन ने जाहिर कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ये अब जाने कि मानव जाति के विरुद्ध अपराध में संलिप्त कौन-कौन से चेहरे हैं।
लालू ने कहा कि मोदी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लालकृष्ण आडवाणी का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए लालकृष्ण आडवाणी इस सामूहिक नरसंहार की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और गृहमंत्री शिवराज पाटिल से इन दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने की माँग की।
रेलमंत्री ने कहा कि यह घटना मानवता सहित भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा है और इस नरसंहार के लिए मोदी सहित उस समय के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और गृह मंत्रालय के अधिकारी सम्मिलत रूप से जिम्मेदार हैं।
लालू ने हालाँकि पत्रकारों के सामने उस समय प्रधानमंत्री रहे अटलबिहारी वाजपेयी का नाम नहीं लिया और न ही उनके खिलाफ किसी कार्रवाई की बात कही। |