मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

 

gujarat 

गुजरात चुनाव

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

 Dr Kalam

सर्वोच्च नागरिक

 

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

भारत के सांसदो ने पाकिस्तान मे आतकवाद की निंदा की E-mail

आडवाणी, सीपीएम ने की निंदा

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के काफ़िले पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी इस घटना पर अफ़सोस ज़ाहिर किया है.

इन धमाकों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने एक बयान में कहा, "बेनज़ीर भुट्टो के काफ़िले में हुए धमाकों की खबर सुनकर मैं भौचक्का रह गया. पाकिस्तान में लोकतंत्र स्थापित करने की बातें हो रही हैं. लेकिन एक पूर्व प्रधानमंत्री को देश वापस नहीं आने दिया गया और दूसरे पूर्व प्रधानमंत्री के लौटने पर उनका स्वागत चरमपंथी हमले से हुआ है."

आडवाणी ने कहा है, "ऐसा लगता है कि धमाके करने वालों ने तैयारी कर रखी थी कि अधिक से अधिक लोगों की जान जाए. वह भी एक ऐसे कार्यक्रम में जिसे पाकिस्तान में लोकतंत्र की वापसी माना जा रहा था. शुक्र है कि बेनज़ीर भुट्टो इस जानलेवा हमले में बच गईं."

 ऐसा लगता है कि धमाके करने वालों ने तैयारी कर रखी थी कि अधिक से अधिक लोगों की जान जाए. वह भी एक ऐसे कार्यक्रम में जिसे पाकिस्तान में लोकतंत्र की वापसी माना जा रहा था. शुक्र है कि बेनज़ीर भुट्टो इस जानलेवा हमले में बच गईं
लालकृष्ण आडवाणी

 

आडवाणी ने अपने बयान में कहा है कि ये घटना दर्शाती है कि लोकतंत्र के लिए जंग और आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग आपस में जुड़ी हुई हैं.

वहीं मार्कस्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के पोलित ब्यूरो ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इसके पीछे वहीं ताक़ते हैं जो नहीं चाहती कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की वापसी हो.

 
< िपछला   अगला >