|
सांसदजी ने आतंकवाद पर प्रधानमंत्ती को निशाना बनाया |
|
सांसदजी , राजनाथसिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह पर सीधा निशाना साधते हुए भाजपा ने देश में आतंकी घटनाओं पर काबू पाने में विफलता के लिए उनके नेतृत्व में ग ित राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) को जिम्मेदार हराया।
सांसदजी ने देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनकी टीम के अधीन काम करने वाली एनएससी की जवाबदेही और जिम्मेदारी क्या है। यह महज डर फैलाने वाली संस्था बनकर रह गई है।
अजमेर की दरगाह के बाद रविवार रात लुधियाना के एक सिनेमाघर में विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एनएससी प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन काम करती है और अब समय आ गया है कि इसकी जवाबदेही तय की जाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमलों की भविष्यवाणियाँ करते रहते हैं और ऐसा करके वे केवल लोगों के मन में भय पैदा करने का काम करते हैं, जबकि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ ोस किया जाना चाहिए।
सिंह ने कहा आतंकी घटनाएँ बढ़ रही हैं। आतंकवादी जो चाहे कर रहे हैं। पूरा देश चिंतत है, लेकिन गृह मंत्रालय भविष्यवाणियाँ करने के अलावा कुछ नहीं कर रहा है। |