|
दरगाह विस्फोट के आका विदेशी है . सांसदजी |
|
दुनिया मे अगर कोई पाक जगह है जहाँ आदमी सकुन महसुस करता है और अपने किये गये अच्छे बुरे काम का हिसाब स्वंम लेता है , सकुन से , पर आज वो जगह चाहे दरगाह हो मंदिर हो , खौफ जदा करने वालो को कोइ फर्क नही पडता , पता नही क्या हो जाता इंसान को जानवारो के समान मारने में , आखिर आदमी , अब आदमी नही रहा , खुदा का नाम भी बदल गया है , आका
सांसदजी व केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने शनिवार को यहाँ सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हुए विस्फोट का सीमापार से संबंध होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि घटना की जाँच हमारी सरहदों तक जा रही है।
उन्होंने इस संबंध में विस्तार से कुछ कहने से यह कहकर इनकार कर दिया कि अभी से इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि में जाँच की प्रगति से पूरी तरह वाकिफ हूँ और यह भी जानता हूँ कि यह कहाँ तक पहुँची है। जाँच हमारी सरहदों तक जा रही है।
पाटिल ने आज दरगाह परिसर में विस्फोट स्थल का जायजा लिया और गरीब नवाज की मजार पर चादर चढ़ाकर देश में सुख-शांति की दुआ माँगने के बाद विस्फोट में घायल हुए लोगों का हालचाल पूछा। उन्होंने घायलों को हरसंभव मदद देने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं और केन्द्र तथा राज्य सरकार हादसे के शिकार तमाम लोगों को हरसंभव सहायता देंगी। गुरुवार को दरगाह परिसर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मृत्यु हुई और 17 अन्य घायल हुए। news- bbc hindi |