मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

Engergy

परमाणु ऊर्जा

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
सांसदजी ने चुनाव में राम के सहारे ही बढने के संकेत दिये E-mail
Rajnath singh राज्यसभा सांसदजी, भाजपा के अध्यक्ष राजनाथसिंह ने कहा है कि रामसेतु को लेकर मच रहा बावेला रामभक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। लोकसभा मे राम का नाम जपने के सवाल को टाल गये

सांसदजी जनकपुरी महोत्सव में शामिल होने के लिए सोमवार को यहाँ पहुँचे सिंह ने कहा कि रामसेतु मुद्दे पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने रामभक्तों की भावनाओं के साथ भद्दा मजाक किया है और लोकसभा के आगामी चुनाव में भाजपा इसका मुँहतोड़ जवाब देगी। भाजपा घर-घर में राम नाम की अलख जगाएगी।

उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास के प्रश्नों को इतिहास और विज्ञान की कसौटी पर कसना उचित नहीं है। रामसेतु राजनीतिक मुद्दा नहीं है मगर इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। अब देश के लोगों को बताया जाएगा कि केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल करके मर्यादा पुरुषोत्तम राम को किस कदर अपमानित किया है।

लोकसभा के आगामी चुनाव में भाजपा की भावी रणनीति के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि यह पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श के बाद ही तय किया जाएगा।

इसके पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने जनकपुरी महोत्सव में आगरा से सांसद राज बब्बर के साथ जनक महल में राम की आरती उतारी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

news - webdunia

 
< िपछला   अगला >