|
लालु की रेल, बजट मे सबको आश्चर्यचकित करगी |
|
सांसदजी खुद भी किसी आश्चर्य से कम नही , भारत हो पाक सभी उनके दिवाने है , अब रेल चला रहे है बजट आने में समय है पर महौल अभी स बनाना चालु कर दिया गया है बैसे लालुजी पेशे से वकील , सो आम जनता को टोपी भी पहना देते है पता भी नही चलता है , पिछले बजट मे सुपरफास्ट के नाम पर हर टिकट पर २० रुपये ले लिये और किराया भी नही बडा् ,हे ना आश्चर्यचकित बजट , नीतीश सरकार को घमकी भी .
सांसदजी ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए उनके द्वारा पेश किया जाने वाला रेल बजट आश्चर्यजनक होगा और उसमें यात्री भाड़ा तथा सरचार्ज नहीं बढ़ाया जाएगा।
सहरसा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन धुलाई के लिए छह करोड़ रुपए की लागत से 'वाशिंग पिट' का शिलान्यास करने के बाद लालू ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के चलते रेलवे ने गत वित्तीय वर्ष में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का मुनाफा कमाया।
उन्होंने कहा कि बिहार के कोसी क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क को विस्तारित करने के लिए कई योजनाएँ शुरू की जाएँगी। सहरसा और फारविसगंज तथा सहरसा और मधेपुरा के बीच आमान परिवर्तन के चल रहे कार्य को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
लालू ने इस अवसर पर बिहार में नीतीश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है और पटना में उनकी पार्टी की आगामी 28 अक्ट़बर को होने वाली रैली से नीतीश सरकार के खात्मे का दिन शुरु हो जाएगा।
इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद रंजीता रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। |