|
सांसदजी हत्या के दोषी , पत्नी भी पुर्व सांसद पर अदालत ने दोनो को दोषी करार दिया |
|
" बिहार मे बाहुबलिऔ का राज है" जुमला है जो सही भी है पुर्व सांसद एवं उनकी पत्नी सांसद श्रीमान एवं श्रीमती "आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद" साथ मे पुर्व विधायकजी भी अख़लाक अहमद, प्रोफ़ेसर अरूण कुमार सिंह भी सजा के हकदार है , वैसे तो हत्या भीड ने की थी पर भीड् को इनही सबने उसकाया था, बिहार में बाहुबलीऔ सांसद एवं विधायक होना जीत की निशचयता है जिससे सभी पार्टीयो में टिकट देने की होड मची रहती है जिसका नतीजा देश के सामने समय समय पर आता रहता है ,
पटना के सत्र न्यायाधीश रामश्रेष् यादव ने इस मामले में लालगंज से सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक मुन्ना शुक्ला, पूर्व सांसद आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद, पूर्व विधायक अख़लाक अहमद, प्रोफ़ेसर अरूण कुमार सिंह और जद (यू) नेता हरेंद्र कुमार को दोषी करार दिया.न अक्तूबर को सज़ा सुनाई जाएगी. जी कृष्णैया की हत्या चार दिसंबर 1994 को मुज़फ्फ़रपुर ज़िले के खबरा गाँव के पास क्रुद्ध भीड़ ने कर दी थी.ये लोग स्थानीय बाहुबली नेता छोटन शुक्ला की हत्या से नाराज़ थे और इसी के विरोध में जुलूस की शक्ल में आगे बढ़ रहे थे. दोषी करार दिए गए विधायक मुन्ना शुक्ला उन्हीं के छोटे भाई हैं.जी कृष्णैया राष्ट्रीय उच्चपथ पर इस भीड़ में फँस गए और वहाँ मौजूद लोगों ने उनकी गाड़ी पर लालबत्ती देखते ही हमला कर दिया.दोषी करार दिए गए नेताओं के ख़िलाफ़ पुलिस ने भीड़ को उकसाने और ख़ुद हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया था. तेरह वर्ष पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा एक वरिष् अधिकारी की इस निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई थी. bbc - hindi | | | |