|
सांसदजी भगौडा धोषित , १० हजार का जुर्माना भी |
|
मुलायम की सपा के कैसे कैसे सांसद एवं साथी है , सभी जानते है एक सांसद जेल मे सजा काट रहे है जिनकी सुनवाई के लिये अदालत को जेल मे ही लगाना पडती है दुसरे जनाव अतीक अहमद उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद जिले के फूलपुर के सांसदजी के ऊपर १० हजार का जुर्माना लगाया गया है , घर की कुर्की कर ली गयी है सांसदजी लपता है पुलिस की नजर ?
सांसदजी अतीक अहमद पर इससे पहले भी दो बार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही हो चुकी है, जिसे राज्य में मुलायमसिंह यादव सरकार ने वापस ले लिया था। हाल में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए अतीक अहमद और उसके भाई पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सपा सांसद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही उसके गैंग बनाकर लोगों को धमकाने, लूटने तथा कई अन्य मुकदमों में अभियुक्त होने के मद्देनजर की गई है।
उन्होंने बताया कि अतीक तथा अशरफ के अलावा जिन नौ लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है, वे अतीक के करीबी तथा उसके गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।
फरार सपा सांसद एवं उसके भाई के साथ उनके सहयोगियों आबिद जावेद, फरान, दिनेश पासी, रंजीत पासी, एजाज अख्तर, अकबर तथा अंसार के खिलाफ जिले के करेली, शाहगंज, धूमनगंज और खुल्दाबाद समेत कई थानों में लूट, गवाहों को धमकानें तथा अपहरण जैसे कई मामले दर्ज हैं।
इनमें से कई लोगों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, तो कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सपा सांसद और उसके भाई की गिरफ्तारी न हो पाने के कारण हाल में अदालत द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद उनके चकिया स्थित मकान तथा कार्यालय की कुर्की की गई थी। news- webdunia
|