मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
शहीद भगत को अमर रहे -सिक्का जारी E-mail
Bhagat Singh PTI- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह Manmohan singh कल 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जन्मशती पर अमृतसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उनके नाम पर एक सिक्का जारी करेंगे और इसी कार्यक्रम में पंजाब के नवांशहर का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह नगर करने की घोषणा की जाएगी।
नवांशहर का गांव खटकड़ कलां शहीद ए आजम का पैतृक गांव है जबकि उनका जन्म लायलपुर जिले .ंवर्तमान में पाकिस्तान का फैसलाबाद शहर. के बांगा गांव में 27 और 28 सितंबर की रात सन 1907 में हुआ था।
भगत सिंह के पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि शहीद ए आजम के 100वें जन्मदिवस पर कल 28 सितंबर को केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्रांति नायक के नाम पर सिक्का जारी करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस जन्मशती समारोह में पंजाब के नवांशहर का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह नगर रखने की घोषणा भी की जाएगी।
शहीद ए आजम के पौत्र यादविंदर सिंह संधु ने भाषा को बताया कि 28 सितंबर को अमृतसर वाघा बार्डर पर भारत और पाकिस्तान के कलाकार कार्यक्रम पेश कर संयुक्त रूप से भगत सिंह को याद करेंगे।
इस अवसर पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल खालिद मसूद पाकिस्तानी शहर फैसलाबाद के शहाबाद चौक पर शहीद भगत सिंह के स्मारक की आधारशिला रखेंगे। जलियांवाला बाग में इस अवसर पर एक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। भाषा
 
< िपछला   अगला >