|
सांसद से महासचिव बने राहुल की पहली विदेश यात्रा |
|
राहुल गाँधी देश से ज्यादा समय तो विदेश मे ही रहे है पर काग्रेस के महासचिव के तौर पर पहली बार विदेश यात्रा पर जा रहे है वो भी सुप्रीमो सांसदजी महात्मा गांधी की जयंती पर , सांसदजी के साथ उनकी माताजी रायबरली से सांसद , काग्रेस सुप्रीमो सोनियाजी भी जा रही है , यह भी संयोग ही है महात्मा गांधी जयंती पर गांधी परिवार के दो सदस्य शिरकत कर रहे है
सांसदजी न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा के गवाह बनेंगे। पार्टी सूत्रों का मानना है कि नेहरू-गांधी खानदान के वारिस राहुल गांधी को पार्टी संग न के अखाडे़ में उतारने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने भविष्य के भारतीय नेता के रूप में पेश करने का इससे अच्छा कोई और मौका नहीं हो सकता था। संयुक्त राष्ट्र में इस आशय का प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है। महासभा में इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने इस मौके को अपने लिए एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज करने का निर्णय किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी भारतीय दल के साथ मौजूद होंगी। महासभा में भारतीय दल की अगुवाई विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी करेंगे। |