मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

'ऊर्जा हासिल करने के हरसंभव प्रयास' E-mail
Palaniappan Chidambaram finance minsterorवित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि आत्मनिर्भर होने के लिए भारत ऊर्जा उत्पादन करने और ऊर्जा हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा.by bbc- hindi

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत पर्यावरण को होने वाले नुक़सान और जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित है.

संयुक्त राष्ट्र में जलवायु परिवर्तन पर एक सम्मेलन में बोलते हुए चिंदबरम ने विकासशील और विकसित देशों के सवाल भी उ ाए.

वित्तमंत्री चिदंबरम ने कहा कि औद्योगिक देश कार्बन गैसों का भारी मात्रा में उत्सर्जन करते हैं जिसका बोझ विकासशील देशों को सहना पड़ता है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा, "इसलिए सभी विकासशील देश के सामने बाध्यता है कि वे अपनी क्षमताएँ बढ़ाए और जलवायु परिवर्तन का सामना करें."

भारत में प्रतिव्यक्ति सबसे कम कार्बन डायऑक्साइड उत्सर्जन की बात कहते हुए उन्होंने कहा है कि वह टिकाऊ विकास के प्रति प्रतिबद्ध है.

भारत की ऊर्जा ज़रुरतों का ज़िक्र करते हुए कहा, "ऊर्जा विकास की कुंजी है और हमारी बाध्यता है कि हम ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा हासिल करने की सभा उपलब्ध संभावनाओं की तलाश करें."

उन्होंने पर्यावरण रक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धताओं का ज़िक्र करते हुए बताया कि किस तरह वाणिज्यिक वाहनों के लिए सीएनजी का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है और बायो-डीज़ल कार्यक्रम को सरकार बढ़ावा दे रही है.

 
< िपछला   अगला >