|
सांसदजी खुशी के मारे टाँवर पर चढे |
|
भारतीयों के रुकी हुई दिल की धडकन चालु हुई ,श्रीसंत के कैच पर ,राजा हो या रंग, सिपाही हो या कैदी , सांसदजी हो या समर्थक सब अपनी औकात पर आगये जिससे जैसा बन सका नाच ऊ ा , जबलपुर से सांसदजी राकेश सिहं तो वाँच टावर पर चढं गये और अपने देश वासियो के साथ खुब नाचे , साथ ही एक जलुस की शक्ल मे सबको बधाँईयाँ देने निकल पडे, देश के तमाम सांसदो ने धोनी की टीम को फोन पर बधाईयां , सोनियाजी मनमोहनजी ,शरद पवार तो मैदान मे आ गये , खुशी का आलाम यह था कि दिवाली लोगो ने पहले ही मना ली , रात भर लोग धरो से निकल एक दुसरे को बधाईयाँ देते रहे ,कि चक दे इंडियाँ
भारत ने एक रोमांचक फ़ाइनल में पाकिस्तान को पाँच रन से हराकर ट्वेन्टी 20 विश्व कप का ख़िताब जीत लिया है. भारत के 157 रन के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 152 रन बनाकर आउट हो गई. मैच का फ़ैसला आख़िरी ओवर में हुआ. आख़िरी ओवर में पाकिस्तान को 13 रन चाहिए था. लेकिन तीन गेंद रहते ही पाकिस्तान की टीम 152 रन बनाकर आउट हो गई. जोगिंदर शर्मा ने एक बार फिर आख़िरी ओवर किया और मिसबाहुल का अहम विकेट चटकाया. उन्होंने 20 रन देकर दो विकेट लिए. सिर्फ़ 16 रन देकर तीन विकेट लेने वाले इरफ़ान प ान को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला. जबकि पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया. पाकिस्तान की ओर से मिसबाहुल हक़ ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. जबकि इमरान नज़ीर ने 33 रनों का पारी खेली. लेकिन दुर्भाग्यशाली रहे और रॉबिन उथप्पा के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए. |