मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

तैयार है हम ‍ मध्यावधि चुनाव के लिये ‍ सांसदजी E-mail
advani भाजपा के सभी सांसदजी ,नेतागण आगामी वर्ष तक चुनाव उम्मीद पर कायम है , वरिष् नेता लालकृष्ण आडवाणी का कहना है कि डीएमके और वाम दलों ने जिस तरह अनिश्चितता का माहौल बनाया है, उसे देखते हुए अगले साल जून से पहले आम चुनाव होना निश्चित है.

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बै क के दौरान आडवाणी ने एक जनसभा में कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भारत-अमरीका परमाणु समझौता और 'रामसेतु' का मुद्दा चुनाव प्रचार का हिस्सा होगा.

उनका कहना था, "वाम दलों और डीएमके ने मनमोहन सिंह सरकार के लिए अनिश्चितता की स्थिति पैदा की है. जो एक बात निश्चित है, वो है वर्ष 2008 के पूर्वार्ध में मध्यावधि चुनाव होना."

 वाम दलों और डीएमके ने मनमोहन सिंह सरकार के लिए अनिश्चितता की स्थिति पैदा की है. जो एक बात निश्चित है, वो है वर्ष 2008 के पूर्वार्ध में मध्यावधि चुनाव होना
लालकृष्ण आडवाणी

 

भाजपा नेता ने कहा कि जहाँ वामपंथी पार्टियाँ परमाणु समझौते का कड़ा विरोध कर रही हैं वहीं 'डीएमके रामसेतु को तोड़ने का हर संभव प्रयास कर अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही रही है'.

आडवाणी ने स्पष्ट किया कि परमाणु समझौते पर भाजपा का विरोध वामदलों से बिल्कुल अलग है.

उनका कहना था कि भाजपा अमरीका के साथ मधुर संबंध बनाने में विश्वास रखती है जबकि वामदल अमरीका विरोधी नीतियों पर आगे बढ़ रहे हैं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता आडवाणी ने सेतुसमुद्रम मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दिए गए विवादास्पद हलफ़नामे का ज़िक्र करते हुए कहा कि जिस वकील ने यह हलफ़नामा तैयार किया था उसने एक इंटरव्यू में कहा है कि हलफ़नामा 'निर्देशों' को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था.

उन्होंने कहा कि भगवान राम का अस्तित्व नकारने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफ़ी माँगनी चाहिए.

इस बीच पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 'रामसेतु' को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया.

 

news- bbc hindi

 
< िपछला   अगला >