मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

पुर्व सांसदजी की घर वापसी E-mail
vidya charan shukla पूर्व सांसदजी केन्द्रीय मंत्री विद्‍याचरण शुक्ल तथा अरविंद नेताम और दिलीपसिंह भूरिया पुन: कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस महासचिव जनार्दन ‍द्विवेदी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इन नेताओं ने यहाँ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात कर कांग्रेस में वापस आने की इच्छा जताई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने तुरंत उन्हें पार्टी में शामिल करने की अनुमति दे दी

इनके अलावा मोहम्मद बलोच भी पार्टी में शामिल हुए हैं। शुक्ल लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद राकांपा और फिर भाजपा में चले गए थे। पिछला लोकसभा चुनाव उन्होंने छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट से भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के अजीत जोगी के खिलाफ लड़ा था, लेकिन हार गए थे। फिर उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और करीब डेढ़ वर्ष से कांग्रेस में वापसी की कोशिश में लगे थे। छत्तीसगढ़ के ही नेताम ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। वे कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद बसपा में भी रहे। मध्यप्रदेश के प्रमुख आदिवासी नेताओं में गिने जाने वाले दिलीपसिंह भूरिया कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में रहे। पार्टी में शामिल हुए चौथे नेता बलोच गुजरात से हैं। झाबुआ में खुशी : अजा, जजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और मध्यप्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता भूरिया के कांग्रेस में शामिल होने पर उनके गृह जिला झाबुआ में खुशी का माहौल है। भूरिया के समर्थकों ने उनके कांग्रेस में शामिल होने पर आतिशबाजी की और मि ाइयाँ बाँटीं। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार भूरिया के कांग्रेस में शामिल होने पर मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस को नई ताकत मिलेगी।

 

News- webdunai Hindi

 
< िपछला   अगला >