|
दास कबीरा कह गये सबके दाता राम |
|
सांसदजी, लालूप्रसाद यादव ने रामसेतु की रक्षा के लिये आगे आये . बिहार में रामलीला को बहुत बडी तादाद में लोक पसन्द करते है , हिन्दी भाषी प्रदेश बिहार में नौट्कीऔ तथा रामलीला , नाचनेवालीयाँ की बहुत पहुच परख है , राम सभी के कण कण मे बसे है लोगों की आस्था है .लालुजी अपने ग्रहनगर मे रामजी को नराज नही होने देना चाहते है
लालुजी ने विवाद पर द्रमुक के प्रमुख एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के रुख से असहमति जताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह लोगों की आस्था का विषय है और इसकी रक्षा की जानी चाहिए। यादव ने रेलवे के एक कार्यक्रम के बाद कहा कि हमारे प्राचीन ग्रंथों में राम-रावण युद्ध और राम द्वारा समुद्र पर सेतु का निर्माण कराने का उल्लेख है। यदि वह पुल वहाँ है तो उसकी रक्षा की जानी चाहिए और सेतुसमुद्रम परियोजना का निर्माण करते हुए उसको क्षति नहीं पहुँचनी चाहिए।
रेलमंत्री ने यह भी कहा कि हर आदमी को अपना मत रखने का अधिकार है, पर हर व्यक्ति के इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।
राम के अस्तित्व के बारे में करूणानिधि की विवादास्पद टिप्पणियों का उल्लेख किए जाने पर रेलमंत्री ने उसके पक्ष या विपक्ष में कोई सीधी बात नहीं की। यादव ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि करुणानिधि ने किस संदर्भ में कोई बात कही है, लेकिन हर व्यक्ति अपनी अलग राय रख सकता है।
उन्होंने इस संदर्भ में संत कबीर के 'पाथर पूजै हरि मिलै तो मैं पूजूँ पहाड़' दोहे का उल्लेख करते हुए कहा कि कबीर दासजी से तो किसी ने लड़ाई नहीं की।
|