|
भाजपा उत्तराखंड की बागडोर सांसदो के हाथ |
|
सांसदजी श्री बची सिंह रावत को उत्तराखंड भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए राज्य से लोकसभा के पांचों सदस्यों के अलावा पूरनचंद्र शर्मा (अल्मोड़ा), अनसूइया प्रसाद भट्ट , शांतिमेहरा , सुरेश रा ौर तथा नारायण सिंह राणा (टिहरी) से निर्वाचित हुए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव अधिकारी थावर चंद्र गहलोत ने बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने संग न में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था होने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा में अध्यक्ष थोपा नहीं जाता बल्कि उसका निर्वाचन होता है। रावत सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को इस पद के लिए केवल उन्हीं का नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। उन्होंने बताया कि संग नात्मक दृष्टि से राज्य में 18 जिले है जिनमें से 16 में पार्टी के संग नात्मक चुनाव हो गए हैं। इसी तरह 210 मंडलों में से 190 में निर्वाचन हो गए है। उन्होंने कहा कि संग न में आरक्षण व्यवस्था नहीं होने के बावजूद दो जिलों में महिला अध्यक्ष और दो में अनुसूचित जाति के अध्यक्ष बने हैं। इसी तरह तीन मंडलों की अध्यक्ष महिलाएं है और दो मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति के और एक अन्य पिछड़ा वर्ग से है।
Dainik Jagran |