मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 

 महात्मा गाँधी 

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

 

  

चुनाव की धक धक

चुनाव आयोग

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 
करुणाकरण भी राम को नही जानते E-mail
manohar joshiश्रीराम को काल्पनिक किरदार बताने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि को लगता है गुमनामी की जिन्दगी जीना है सांसदजी मुरली मनोहर जोशी ने उन्हे खुले दिल से धन्यवाद दिया की अब आ‍पकी पारी खत्म राजाराम ही करेगे जिस राज्य की पुरी राजनिति फिल्म वालो के हाथ में हो जिनका पुरा जीवन काल्पनिक पात्रो को जीवन्त करने मे गुजरा हो वो श्रीराम के चरित्र को नही निभा पा रहे है चलो भाजपा को एक और मिसाईल मिली ।

भाजपा के वरिष् नेता मुरली मनोहर जोशी ने सेतुसमुद्रम परियोजना पर चल रहे विवाद को नया मोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु के राजनेताओं और खासतौर पर द्रमुक नेताओं की एक लाबी है जो रामसेतु को ध्वस्त करने पर शुरुआत से ही जोर दे रही है क्योंकि यह परियोजना मिट्टी निकालने वाले पेशेवरों को काफी लाभ पहुंचाएगी और वे काफी धन कमा सकेंगे।
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने के लिए करुणानिधि की जमकर आलोचना की। प्रसाद ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि क्या वह इस तरह का बयान अन्य पंथ के बारे में भी देंगे?
गौरतलब है कि तमिलनाडु के इरोड में करुणानिधि ने सांप्रदायिक ताकतों पर आरोप लगाया कि वे राम का नाम लेकर सेमुसमुद्रम परियोजना में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। द्रमुक संस्थापक सीएन अन्नादुरै के 99वें जन्मदिन पर रविवार को देर रात एक जनसभा में करुणानिधि ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि 17 लाख साल पहले एक व्यक्ति हुआ जिसका नाम राम था। उनके द्वारा निर्मित सेतु को नहीं छुएं, कौन हैं यह राम, किस इंजीनियरिंग कालेज से उन्होंने पढ़ाई की, क्या इसका कोई सबूत है?
इस तरह करुणानिधि के बयान ने 'आग में घी डालने' का काम कर दिया है। उन्होंने 'सांप्रदायिक ताकतों' पर भगवान राम के नाम पर सेतुसमुद्रम परियोजना का काम रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम एक काल्पनिक चरित्र हैं। तमिलनाडु की जनता काफी धार्मिक प्रवृत्ति की है और कुछ का मानना है कि राम के नाम का हवाला देकर उनकी भावनाओं को आसानी से भड़काया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेतुसमुद्रम योजना पूरी होने पर श्रीलंका को कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन तमिलनाडु को इससे काफी फायदा होगा। करुणानिधि ने आरोप लगाया कि एक अच्छी योजना में अड़ंगा लगाने के लिए एक ऐसे व्यक्ति के नाम का सहारा लिया जा रहा है, जिसका कभी कोई वजूद ही नहीं था।
उधर, वाराणसी में जोशी ने कहा कि ऐसे में जब न सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्तारूढ़ ग बंधन में शामिल लोगों ने भी लचीलापन दिखाना शुरू कर दिया है वैसी परिस्थिति में द्रमुक केंद्र सरकार पर प्रस्तावित परियोजना को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।

news. jagan

 
< िपछला   अगला >