|
सांसदजी ,कहिन रामजी का अपमान करने वाले देशद्रोही |
|
गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ श्रीराम व रामसेतु प्रकरण को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। वे बोले श्रीराम व श्रीकृष्ण को नकारने वाले राष्ट्रद्रोही है। इनको सरेआम चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए
इलाहाबाद से अयोध्या जाते समय नगर में थोड़ी देर के लिए हरे सांसद योगी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि श्रीराम-श्रीकृष्ण भारत की राष्ट्रीयता के आधार है। उनको अधकचरे विज्ञान के तर्को में बांधने का प्रयास किसी विनाश को बुलावा देने जैसा है। केन्द्र सरकार व वामपंथी सोच के लोग राम व रामसेतु को मिथक बता रहे है, इससे वे भारत की नहीं विश्व के सौ करोड़ से अधिक हिंदुओं की भावनाओं से खेल रहे है। यह परंपरा आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। जिसे हिंदू समाज नाकाम करने को तैयार है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूनेस्को ने ऋग्वेद को विश्व की सर्वोच्च सांस्कृतिक धरोहर माना है। उसे अधकचरे ज्ञान से नकारा नहीं जा सकता। |