|
मनमोहनजी का एम्स मे सफल आपरेशन |
|
सांसदजी , प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रोस्टेट ग्रंथि में सामान्य प्रकृति की अपवृद्धि के लिए शल्य चिकित्सा की गई। अब स्वास्थ लाभ ले रहे है और मीडियावालो के केन्द्र बने रहेगे ।
प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने बताया प्रोस्टेट ग्रंथि में सामान्य प्रकृति की अपवृद्धि के उपचार के लिए शल्य चिकित्सा की गई। प्रधानमंत्री शल्य चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
मनमोहन को सुबह छह बजे एम्स में भर्ती किया गया और शल्य चिकित्सा सुबह नौ बजे तक चली।
उन्होंने बताया कि 75 वर्षीय प्रधानमंत्री अगले दो दिन एम्स में आराम करेंगे और सोमवार की सुबह तक घर लौटेंगे। |