राम का भक्त हूँ। जे शब्द अब काँगेस के नुमाईदो के मुख से मुखारबि्द हो रहे है ,हिन्दु वोट बैक का सबाल है। आखिर इतनी बडी गलती हो कैसे गई , जिस मेडम को खुश करने की कोशिश की गई , मेडम सोनियाजी ने ही भारद्वाज को आदेश दिया कि भाई मेरे,राम हम सबके दाताराम है
कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'सरकार सहित किसी को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे कोई भी धार्मिक आस्था आहत होती हो।' उन्होंने कहा, 'सरकार की मंशा किसी की आस्था को आहत करने की नहीं थी और इस बात को स्पष्ट करने के लिए अदालत में दाखिल हलफनामे में से पैरा 4, 6 और 20 को वापस लेकर एक पूरक हलफनामा दाखिल करने का फैसला किया गया है। यह पूरक हलफनामा आज ही तैयार करके कल अदालत में पेश कर दिया जाएगा।'
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार एक बड़ी गलती कर गई है कानून मंत्री ने कहा, 'विवादास्पद पैरे वापस लेने का क्या अर्थ है।' इस सवाल पर कि यह गलती कैसे हो गई उन्होंने कहा कि यह कहने की बजाए कि यह मिथक शास्त्र और आस्था का प्रश्न है यह कह दिया गया कि कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस भूल पर गहरा अंसतोष व्यक्त करते हुए उसे सुधारने को कहा है।