मेन मीनू

मुख्य पृष्
सांसद समाचार
सांसदनामा
खोंजें
संपक॔ करें
सम्पादकीय
जन्मदिन (आज )
साइटमैप (Sitemap)
समय चक़

 krihna

जय कन्हैया लाल की

missing kids

गुमे हुये बच्चो

की सहायता करे

मुफ्त हिन्दी सीखे

लोकसभा -सीधा प्रसारण

महात्मा गाँधी

  Gandhi

     श्रद्धेय

    राष्ट्रपिता

सर्वोच्च नागरिक

१३ वी राष्ट्रपति

 Pratibha Patil

श्रीमती प्रतिभा पाटिल

१३वे उपराष्ट्रपति

hamid ansari

श्री हामिद अंसारी

 

 

 

Syndicate

गुरुजी फिर मंत्री पद की शोभा बढायेगे E-mail
sibu sorenझामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। सोरेन को चौथी बार कोयला मंत्रालय की बागडोर मिल सकती है। झामुमो सुप्रीमो को शशिनाथ झा की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी जिस कारण उन्हें कोयला मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। इसके पहले भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने के कारण और फिर चिरुडीह कांड के कारण उन्हें दो बार कोयला मंत्रालय छोड़ना पड़ा था। पिछले दिनों दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा गुरु जी को मामले से बाइज्जत बरी करने के बाद जेल से रिहा होने के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई कि गुरु जी राज्य की राजनीति करेंगे या केंद्र की। पहले तो गुरु जी के मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा चली लेकिन उन्होंने खुद इसे खारिज कर दिया। इधर दिल्ली से आ रही सूचना के अनुसार सोरेन को मानसून सत्र के बाद शपथ दिलाए जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो गुरु जी एक नया रिकार्ड बनाएंगे। भारतीय राजनीति में शायद यह पहला अवसर होगा, जब किसी को लोकसभा के एक कार्यकाल के दौरान चार बार मंत्री बनाया जाएगा और वह भी एक ही विभाग का।
   सूत्रों के अनुसार शिबू सोरेन को कोयला मंत्री बनाया जाना लगभग तय है क्योंकि उनके लिए ही यह पद सुरक्षित रखा गया है। 
  
 
< िपछला   अगला >