|
सांसदजी के अंगरक्षक सांसदजी के जेल में भी अंगरक्षक बने रहेगें. |
|
सीवान के विशेष न्यायालय ने राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को सीवान के पुलिस अधीक्षक पर हमला करने के मामले में दस साल की सजा सुनाई है। साथ मे सांसदजी के अंगरक्षक भी दो के भाव गये। भाई अंगरक्षक का काम सुरक्षा देना ना कि अपने सांसद के कहने पर अपने बाँस के ऊपर गोलीयाँ चलाना ,वो तो बच गये अंगरक्षक गये जेल
विशेष न्यायालय के न्यायाधीश ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने शहाबुद्दीन को वर्ष 1996 की तीन मई को दरौली थाने के तहत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक एसके सिंघल पर सिंघल पर हमले के मामले में दोषी करार दिया था तथा सजा सुनाए जाने की तारीख शुक्रवार के लिए मुकर्रर की थी। न्यायाधीश ने सिंघल पर हमले के मामले में शहाबुद्दीन के अंगरक्षक जहांगीर और खालिद को भी दोषी हराया था। शहाबुद्दीन उस समय विधायक थे और उन्हें अंगरक्षक मिले हुए थे। |