|
सांसदजी के कबुतरबाजी मे आरोप तय, सजा भी |
|
आरोपी राजद सांसद राजेश कुमार मांझी को लोकसभा की तीस बै कों से निलंबित किए सांसदजी को दुसरे की बीबी को अपनी कहना मँहगी पडी
लोकसभा के सदस्यों के कदाचार की जांच करने संबंधी समिति ने 30 अगस्त को सदन में पेश अपनी रिपोर्ट के पहले प्रतिवेदन में मांझी को कदाचार का दोषी पाते हुए इस आशय की सिफारिश की थी। सदन के नेता और विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने मांझी को 30 बै कों से निलंबित करने संबंधी प्रस्ताव को सदन में पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि यह दुख की बात है कि सदन में ऐसा प्रस्ताव लाना पड़ा। प्रस्ताव में मांझी को 30 बै कों के लिए निलंबित करने के अलावा 14वीं लोकसभा के समापन तक उन्हें अपनी पत्नी तथा साथी को राजकीय दौरों पर ले जाने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया कि यह सदन लोकसभा के सदस्यों के कदाचार संबंधी समिति के 23 अगस्त को सभा पटल पर रखे गए उनके पहले प्रतिवेदन के निष्कर्र्षो निर्णयों और सिफारिशों से सहमत होते हुए राजेश कुमार मांझी की उनके कदाचार के लिए तथा समिति और सभा की अवमानना करने के लिए भर्त्सना करती है तथा संकल्प करती है कि मांझी को सभा की सदस्यता से 30 बै कों के लिए निलंबित किया जाए और उन्हें अपनी पत्नी अथवा साथी को 14वीं लोकसभा के समापन तक राजकीय दौरों पर ले जाने से रोका जाए। मांझी बिहार के गया निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। news- jagarn |